पेट में बेटा होने के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 09:21

घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक परिवार दो से तीन होने वाला है। मगर सवाल ये है कि वह किलकारियां बेटे की होंगी या बेटी की। यह सवाल घर के हर सदस्य के मन में होता है। लेकिन 9 माह की प्रेग्नेंसी और आखिरकार डिलीवरी के बाद ही यह पता लगाया जा सकता है कि आपके घर लड़के ने जन्म लिया है या लड़की ने।

कुछ ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप यह जान सकती हैं कि आपके गर्भ में लड़का या लड़की। ये तरीके काफी मजेदार हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
​आपके गर्भ में बेटी है यदि -

बच्चे की हृदय गति एक मिनट में 140 बीट से कम है।
आपका पेट बाहर की ओर बढ़ा है।
गर्भ में बच्चा नीचे की ओर लटका हुआ नजर आता है।
गर्भावस्था में आपका चेहरा खिल उठा है।
पहली तिमाही में आपको उल्टी-मितली या माॅर्निंग सिकनेस नहीं हुई है।
आपका दायां स्तन, बाएं स्तन से ज्यादा बड़ा है।
आप एक मिनट से ज्यादा खुद को शीशे में देखती हैं और पाती हैं कि आपकी आंखों की पुतलियां फैल गई हैं।
गर्भावस्था में आपको नमकीन खाने की काफी ज्यादा चाह हो रही है।

​गर्भ में बेटी होने के लक्षण

गर्भावस्था के दौरान आपके पैर काफी ज्यादा ठंडे रहने लगे हैं जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।
शादी में दी गई अंगूठी को एक धागे में लटकाएं और अपने पेट के ऊपर उसे स्विंग करें। आप पाएंगी कि वह सिर्फ एक साइड की ओर ही घूम रहा है।
आपकी त्वचा रूखी हो गई है। गर्भावस्था में आपको मूड स्विंग्स कम हुए हैं।
गर्भधारण के बाद सेक्स के दौरान आप ज्यादा डोमिनेटिंग हो गई थीं।
जब कोई आपको हाथ दिखाने के लिए कहता है कि तो आप हथेली को नीचे की ओर करके अपना हाथ दिखाती हैं।
गर्भावस्था में आपके बाल चमकदार हो गए हैं। आपके शरीर के बालों की ग्रोथ प्रेग्नेंसी में अचानक बढ़ गई है।
इन दिनों आपको ज्यादा सिरदर्द होने लगा है। जब भी सोती हैं तो आपका तकिया उत्तर की ओर हो जाता है।
आपका पेशाब का रंग गाढ़ा पीला हो गया है। आपके पिछले बच्चे का पहला शब्द ‘दादा’ था।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info